Saturday, 25 July 2015

मर्दों की इस समस्या का इलाज होगा आसान

भारत में ही पुरुषों को कई ऐसी समस्याएं होती हैं जिसके बारे में वे खुलेआम बात करने से कतराते हैँ। ऐसी समस्याओं में कई सेक्स समस्याएं भी शामिल है। इरेक्टाइल डिस्फंक्‍शन ऐसी ही एक बड़ी सेक्स समस्या है जिसका इलाज करवाने और बात करने से पुरुष घबराते हैं। लेकिन वैसे पुरुषों के लिए खुशखबरी है जो सेक्स के दौरान उत्तेजना की समस्या से परेशान है।
बहुत से पुरुष इरेक्टाइल डिस्फंक्‍शन का इलाज सिर्फ इसलिए नहीं करवा पाते क्यों‌कि वे पिल्स को सहन नहीं कर पाते। या फिर कुछ पुरुष पिल्स लेना पसंद नहीं कर पाते। कुछ लोग इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के इलाज के तौर पर पेनिस में इंजेक्‍शन भी लगवाना पसंद नहीं करते। एक्सपर्ट मानते हैं कि हर व्यक्ति के लिए सही ट्रीटमेंट ढूंढना बहुत मुश्किल होता है फिर भी नए अविष्कार को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता।
इरेक्टाइल डिस्फंशन की समस्या आधे से अधिक 40 से 70 वर्ष के पुरुषों को भी उतनी ही प्रभावित करती है जितनी की इससे कम उम्र के। कई केसों में इरेक्टाइल डिस्फंशन की समस्या के कारण रिलेशनशिप खराब हो सकता है। आत्मविश्वास घट सकता है। एंजाइटी और डिप्रेशन हो सकता है।
यूके ‌की एक रिसर्च के मुत‌ाबिक इरेक्टाइल डिस्फंशन के प्रभाव से पुरुषों की लाइफ बर्बाद हो सती है। इरेक्टाइल डिस्फंशन के शिकार 250 पुरुषों पर किए गए सर्वे में से 80 फीसदी पुरुषों ने इस बात को स्वीकार किया। एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि इरेक्टाइल डिस्फंशन की समस्या यदि गंभीर रूप ले लेती है तो पुरुष को 3 से पांच सालों के भीतर कार्डियोवस्कुलर डिजीज, एंजिमा और हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।

Friday, 24 July 2015

मधुमेह रोगियों के लिये सबसे बेस्‍ट है ये 5 फूड


मधुमेह रोगियों को अपने खाने पर बहुत ध्‍यान देना चाहिये। ब्‍लड शुगर अगर मेंटेन रहेगा तभी आप पूरी तरह से स्‍वस्‍थ रह पाएंगे, जिसके लिये आपको अपने आहार में सेहतमंद चीज़ें जोड़नी होंगी।
READ: मधुमेह के लक्षण
ऐसी डाइट जिसमें अच्‍छी मात्रा में फल, सब्‍जियां और साबुत अनाज हो तथा वह कैलोरी और फैट में कम हो, तभी आप मधुमेह से लड़ पाएंगे। स्‍टडी में कहा गया है कि फाइबर युक्‍त आहार टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को काफी कम कर सकता है।
आइये जानते हैं कि आपको अपने किचन में कौन कौन सी चीज़ें रखनी चाहिये, जो आपको मधुमेह से बचा सकती हैं।

बींस

ऐसी बहुत सी बींस हैं, जिनका सेवन आप आराम से कर सकते हैं। बींस, मसूर, मटर, राजमा आदि खाने पर आपको ढेर सारा फाइबर मिलेगा। इसके साथ ही इनमें मैगनीशियम और पोटैशियम भी होता है। अगर आप केन वाली बींस खरीद रहे हैं तो कोशिश करें कि उसमें सोडियम की मात्रा कम हो।
मेवे
बींस की ही तरह मेवों में भी काफी फाइबर, स्‍वस्‍थ वसा और मैगनीशियम प्राप्‍त होगा। इसके साथ ही मेवे खाने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।
शकरकंद
शकरकंद में विटामिन ए और फाइबर होता है। आप इन्‍हें किसी भी तरीके से खा सकते हैं।
भिंडी
भिंडी ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करती है। इसमें से एक चिपचिपा रस निकलता है जो कि शरीर में ग्‍लूकोज लेवल को कंट्रोल करता है।
साबुत अनाज
जब भी आप अनाज लेने जाएं तो जरुर देखें कि उसमें ढेर सारा फाइबर होना चाहिये। चाहे वह ओट्स, गेहूं या बाजरा हो, इन सभी में काफी सारा पोषण होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन ई, बी, आयरन, मैगनीशियम और सेलिनियम होता है।

Thursday, 26 February 2015

पेनिस का आकार बढ़ा करने के 6 तरीके

पेनिस के आकार का छोटा होना, शारीरिक सम्‍बंधों की मधुरता को कम कर देता है और पुरूषों को इससे आत्‍मग्‍लानि भी होती है। वे कई बार हाथों से ही पेनिस का साइज बढ़ाने के लिए एक्‍सरसाइज करते हैं। स्‍ट्रांग इरेक्‍शन के लिए आप हेल्‍दी डाइट ले सकते हैं लेकिन इस समस्‍या से निजात मिलना, आपकी मेहनत और एक्‍सरसाइज करने के सही तरीके पर ही निर्भर करता है।
शीघ्रपतन के इलाज के लिए प्राकृतिक तरीके

इस आर्टिकल में आपको 6 ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बताया जा रहा है जो आपके पेनिस के आकार को बढ़ा देगा और आपकी सेक्‍स लाइफ हेल्‍दी हो जाएगी। ये 6 एक्‍सरसाइज निम्‍न प्रकार हैं:
पेनिस का आकार बढ़ा करने के 6 तरीके
1. अपने जेस्‍चर्स से करें: अपने हाथ से ओके साइन बनाएं और उसे पर पेनिस को रखें। इससे पेनिस को सही तरीके से सपोर्ट मिलेगा और उसका आकार स्‍वत: बढ़ेगा। इसे कम से कम 7 मिनट तक करना चाहिए।
2. अंगूठे से एक्‍सरसाइज: अपने अंगूठे को पेनिस के निचले हिस्‍से में रखें और बाकी की उंगलियों को ऊपर से नीचे लाएं। ऐसा 10 सेकेंड तक करें, इससे पेनिस टाइट हो जाएगा। ऐसा आप बेडरूम में जाने से पहले कर लें।
3. स्‍ट्राॅकिंग तरीका: पेनिस के लिए स्‍ट्रॉकिंग तरीका काफी कारगर होता है। इससे बॉडी में ब्‍लड़ सर्कुलेशन के साथ-साथ पेनिस में भी अच्‍छी तरह ब्‍लड़ सर्कुलेट होता है।
4. गर्म तौलिया: गर्म तौलिया लें और इसमें पेनिस को लपेट लें। इससे पेनिस को गर्माहट मिलेगी और उसका साइज बढ़ेगा।
5. इरेक्‍शन में: इरेक्‍शन के दौरान पेनिस का साइज काफी मायने रखता है। इसके लिए आप इसे साइड से स्‍ट्रेच करें। ऐसा लगतार 10 सेकेंड तक करते रहें।
6. परफेक्‍ट स्‍ट्रेच: अपने पेनिस को पकड़ें और इसे इसे हल्‍के से नीचे ले जाएं। 10 से 15 मिनट तक ऐसा कई बार करें। यह सबसे अच्‍छी पेनिस एक्‍सरसाइज होती है।
नोटः अगर सेक्स से संबंधित आपकी भी कोई समस्या या सवाल है तो उसे आप हमें हिंदी या अंग्रेजी में मेल कर सकते हैं। ईमेलः info@hashmi.com

Monday, 23 February 2015

पेनिस के बारे में ये बातें सुनी आपने!

लिंग बहुत सारे आकार और साइज़ के होते हैं: सीधा, टेढ़ा, मोटा, पतला, लम्बा, खतना करा हुआ और बिना खतना...लेकिन इसमें से नोर्मल क्या है?

और क्या आप सचः क्या हम किसी पुरुष की नाक देखकर उसके लिंग की लम्बाई का पता लगा सकते हैं? क्या सभी पुरुषों के लिंग एक ही तरह से तना हुआ होता है? और वीर्यपात क्या होता है? जानिए इन सभी सवालों के जवाब लव मैटर्स की इस श्रृंखला में।

दुनिया भर में 'साइज़'

चलिए, बात करते हैं साइज़ की। जब लिंग तना हुआ नहीं होता, तो उसकी नोर्मल लम्बाई होती है - 3 से4 इंच। जब लिंग तना हुआ होता है, तो उसका साइज़ होता5 से 6 इंच के बीच। लम्बे लिंग के मुकाबले, छोटे लिंग अधिकतर तना हुआ होने पर ज़्यादा लम्बे हो जाते हैं।
आपके लिंग का साइज़ आपकी प्रजातीय वर्ग और नस्ल पर भी निर्भर करता है। अफ्रीका के वंशज के लिंग यूरोप के पुरुषों के मुकाबले ज्यादा लम्बे और मोटे होते हैं। अगर आप एशियाई नसल के हैं, तो आपका थोड़ा छोटा और पतला लिंग हो सकता है, ऐसा वर्ल्ड हेल्थ ओर्गनइजेशन (WHO ) का कहना है।

जैसी नाक, वैसा लिंग?

तो क्या आप वाकई किसी पुरुष की नाक देखकर यह बता सकते हैं की उसका लिंग कितना बड़ा है? या उसके पैर देखकर? अगर वाकई आप किसी पुरुष के लिंग का नाप जानने की इच्छा रखते हैं तो उसकी हथेली पर नज़र डालिए। जितनी बड़ी रिंग फिंगर (अनामिका) होती है, उतना ही बड़ा उसका लिंग होने की संभव है, ऐसा दक्षिण कोरिंया में करे गए एक शोध में पाया गया।
जितना ज़्यादा टेस्टास्टरोन (वृषण) किसी पुरुष को मिली होगी, जब वो अपनी माँ के गर्भ में था, उतनी बड़ी ही उस पुरुष की रिंग फिंगर होती ही। लेकिन इसका असर उसके लिंग के साइज़ पर भी पड़ता है।

लेकिन...क्या वाकई साइज़ से फर्क पड़ता है?

तो अब आप शायद अपनी उँगलियों को देखकर सोच रहे होंगे की क्या सच में साइज़ से कोई फ़र्क पड़ता है। ऐसा पाया गया है की लिंग की मोटाई अपने साथी को संतुष्ट करने के लिए ज़्यादा ज़रूरी होती है, क्यूंकि इस से योनी में ज़्यादा उतेजना होती है।
और लिंग के साइज़ को एक तरफ कर दे तो, महिलाएं एक स्थायी रिश्ता और अपने साथी की बाकि शारीरिक चीज़ों को भी - जैसे बालों को, संतुष्ट सेक्स का ज़रूरी हिस्सा मानती हैं!

उतेजित होकर तन जाना

जब आप कामुकता से उतेजित होते हैं, आपका लिंग तन जाता है और बड़ा भी हो जाता है - इसको इरेक्शन कहते हैं। पुरुषों के लिए अनचाहे भी और स्वाभाविक तौर से भी इरेक्शन होना, यानी लिंग का तन जाना बहुत आम है। शायद यह थोडा शर्मनाक लगे, लेकिन यह बिलकुल नोर्मल है। यह रात में भी हो सकता है, कभी कभी रात में तीन से पांच बार तक!
शुक्राणु और वीर्यपात
जब आप बहुत उतेजित हो जाते हैं, तब आपको ओर्गास्म (चरम आनंद) और वीर्यपात हो सकता है। इसका मतलब है की एक चिपचिपा, सफ़ेद रंग का वीर्य लिंग से बाहर आता है। यह हस्तमैथुन और सेक्स के दौरान भी होता है। और आपके सोते हुए भी, जिसको स्वप्नदोष बोलते है। हस्तमैथुन की तरह, स्वप्नदोष भी बिलकुल नोर्मल है और इस से कोई नुकसान� नहीं होता - सिर्फ यह की आप जब उठते हैं तो चिपचिपा लगता है!
जैसे जैसे उम्र बढती है, उतना ही ज़्यादा शुक्राणु आपका शरीर बनाने लगता है। तो जब पहली बात आपका वीर्यपात होता है, तो बहुत थोड़े शुक्राणु बाहर निकलते हैं। कुछ सालों के बाद तो कुछ 900 मिलियन शुक्राणु हर वीर्यपात पर बाहर निकलते हैं।
नोटः अगर सेक्स से संबंधित आपकी भी कोई समस्या या सवाल है तो उसे आप हमें हिंदी या अंग्रेजी में मेल कर सकते हैं। ईमेलः info@hashmi.com

पेनिस' के बारे में जानें 5 बातें


हर कोई अपनी बॉडी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है। खासकर ऑर्गन्स के बारे में। ऑर्गन्स के बारे में बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं जिससे लोग अनजान होते हैं।
जैसे बहुत सी महिलाएं ये बात नहीं जानती कि वैजाइना सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन होता है। लेकिन फिर भी वे वैजाइना को क्लीन करने के लिए बहुत से उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं, जिससे इन्फेक्‍शन होने की आशंका बढ़ जाती है।
ठीक इसी तरह से पुरुष अपने पेनिस के बारे में बहुत सी बातें नहीं जानते जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन पेनिस भी टूट सकता है। पेनिस के बारे में ऐसी ही और भी बहुत सी बाते हैं जिससे लोग अनजान हैं।
आइए जानें, पेनिस के बारे में इसी तरह की कुछ और बातें

पेनिस फ्रैक्चर हो सकता है
पेनिस पर अधिक जोर देन या लापरवाही बरतने से ये ब्रेक भी हो सकता है। अगर अचानक दर्द के साथ पेनिस क्रैक हो जाए, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं। इतना ही नहीं, इंटरकोर्स या मास्टरबेशन के दौरान भी पेनिस में फ्रैक्चर हो सकता है जो कि पुरुष को नपुंसक भी बना सकता है।

इरेक्‍शन ना होना भी है बीमारी
यदि आपका सेक्स का मूड नहीं है तब पेनिस इरेक्ट (उत्तेजित) नहीं होता तो ये आम बात है। लेकिन यदि रोजाना ही पेनिस इरेक्ट नहीं होता है ये सामान्य बात नहीं है। इसे इरेक्टिकल डिस्फंक्‍शन (ED) कहते हैं।
इससे जल्दी ही दिल की बीमारियां और हाइपरटेंशन या डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं। यदि कोई लगातार पांच-छह दिन से ईडी से जूझ रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

ठंडा पानी है पेनिस का दुश्मन
जी हां, बहुत से पुरुषों को से जानकारी नहीं होती कि ठंडा मौसम और ठंडा पानी पेनिस के लिए नुकसानदायक है। स्पर्म को प्रोड्यूस करने के लिए टेस्टिकल्स (बॉल्स) को गर्माहट की जरूरत होती है।

पेनिस का अपना माइंड है
ये शायद अजीब लगे लेकिन सच यही है कि पेनिस का अपना एक माइंड है। बहुत सी रिसर्च और डॉक्टर्स के मुताबिक, पेनिस नर्वस सिस्टम को कंट्रोल करता है। इसलिए यकायक पेनिस इरेक्ट हो जाता है। जैसे- सुबह के समय दिमाग में इम्पल्स के तेज होने से पेनिस इरेक्ट हो जाता है।

कर्व पेनिस आम नहीं है
ये जरूरी नहीं कि हर पुरुष का पेनिस सीधा ही हो। बहुत से पुरुषों का पेनिस इरेक्‍शन के बाद कर्व हो जाता है बिल्कुल केले की शेप में। कई पुरुषों का पेनिस बहुत ज्यादा बेंड हो जाता है जिससे सेक्स करने में दिक्कत होती है। बहुत ज्यादा पेनिस का कर्व होना सामान्य अवस्‍था नहीं है। इसे Peyronie's बीमारी के नाम से जाना जाता है।
नोटः अगर सेक्स से संबंधित आपकी भी कोई समस्या या सवाल है तो उसे आप हमें हिंदी या अंग्रेजी में मेल कर सकते हैं। ईमेलः info@hashmi.com

Friday, 20 February 2015

लिंग के साइज को लेकर चिंतित हैं

पुरुष अक्सर अपने लिंग के साइज को लेकर च‌ितिंत रहते हैं। पुरुषों को लगता है कि सेक्स के दौरान लिंग साइज बहुत मैटर करता है। बहरहाल, द हेल्‍थ साइट ने लिंग के साइज को लेकर कुछ सच्चाईयों की सूची बनाई है। जानिए, क्या है लिंग के साइज की सच्चाईयां।


उत्तेजना के बाद लिंग का साइज होता है ये
लिंग का साइज चाहे कुछ भी हो लेकिन उत्तेजना के बाद वो कितना हो जाता है ये बात ज्यसादा महत्वपूर्ण है। उत्तेजना के बाद औसतन लिंग का साइज 3 से 4 इंच हो जाता है। सिर्फ उन लोगों को लिंग के साइज को लेकर चिंतित होना चाहिए जिनका उत्तेजना के बाद साइज 3 इंच ही रहता है।
लिंग और नस्ल में कोई फर्क नहीं है
पुरुषों की हाइट और फिंगर का लिंग के साइज से कोई फर्क नहीं पड़ता। दरअसल, कुछ लोग मानते हैं कि हाइट और अंगुली के साइज का फर्क लिंग के साइज पर भी पड़ता है। लेकिन ये सब सिर्फ मिथ है। दरअसल, बहुत से लोगों को पोर्न फिल्में देखने की वजह से भी मिथ हो जाते हैं।

छोटा लिंग या इरेक्टाइल डिस्फंक्‍शन

छोटा लिंग और इरेक्टाइल डिस्फंक्‍शन
अधिकत्तर पुरुष ‌जो छोटे लिंग होने की शिकायत करते हैं दरअसल वे लिंग में उत्तेजना (इरेक्टाइल डिस्फंक्‍शन) की समस्या से गुजर रहे होते हैं। जबकि लिंग में उत्तेजना होना लिंग का साइज छोटा होना दोनों में कोई ताल्लुक नहीं है।
ये सब सिर्फ मिथ है
वैसे भी ये देखा गया है कि लोगों को अपने अंग छोटे ही लगते हैं अगर वो ऊपर की ओर से उन्हें देखते हैं। इसका एक बड़ा कारण पेट पर बड़ी चर्बी भी हो सकती है। बड़े हुए पेट के कारण भी पुरुषों को लिंग का साइज छोटा दिखता है। ऐसे में आपको पेट की चर्बी कम करनी चाहिए और वर्कआउट करना चाहिए। इससे आपको खुद ही लिंग का साइज परफेक्ट लगेगा।
नोटः अगर सेक्स से संबंधित आपकी भी कोई समस्या या सवाल है तो उसे आप हमें हिंदी या अंग्रेजी में मेल कर सकते हैं। ईमेलः info@hashmi.com

मर्दों के ऑर्गेज्म के बारे में ये बातें जानते हैं आप?

जब लड़के वास्तव में उत्तेजित हो जाते हैं तो उन्हें ऑर्गेज्म महसूस हो सकता है यानी उनका वीर्यपात हो जाता है।
जब पुरुष यौन उत्तेजना महसूस करते हैं तो आपका लिंग कड़ा और सीधा हो जाता है। जब पुरुषों को चरम आनंद महसूस होता है तो उनकी मांसपेशियां संकुचित होती हैं और वीर्यपात होता है - वीर्य, पीले-सफेद रंग का एक तरल होता है जो लिंग से बाहर निकलता है। लड़के जब हस्तमैथुन करना शुरू करते हैं तो अपने-आप ऑर्गेज्म महसूस कर लेते हैं।
सेक्स के दौरान जब किसी लड़के का वीर्यपात होता है तो वह आगे-पीछे हिलना बंद कर देते हैं। इस समय अक्सर हिलना बहुत संवेदनशील होता है। चरम आनंद महसूस करने के बाद लिंग-मुंड अधिक संवेदनशील होता है।यदि आप इसे छूएं, तो बहुत असहज महसूस हो सकता है। जबकि लड़कियां अपना चरम आनंद महसूस करने के बाद भी कुछ देर तक आगे-पीछे किया जाना अक्सर पसंद करती हैं।

संवेदनशील स्थान

वास्तव में आपका पूरा शरीर आपको आनंद दे सकता है। लेकिन कुछ स्थानों पर जब छूआ जाता है तो आपको अधिक आनंद आता है।
लड़कों में ये स्थान उनका लिंग, अंडकोष और खासकर लिंग-मुंड होते हैं। किंतु आपकी गर्दन, बाहें, छाती और नितंब भी संवेदनशील होते हैं।
लड़कों के लिंग में अचानक भी तनाव आ सकता है। यह कोई शर्म की बात नहीं है। और यह इस बात का भी संकेत नहीं है कि तुरंत सेक्स करने का समय आ गया है।
बहुत जल्दी?
संभोग करने के दौरान कभी-कभार कुछ लड़के बहुत जल्दी ऑर्गेज्म महसूस कर सकते हैं। यह खीझ भरा हो सकता है, ऐसा होने पर लड़की हतोत्साहित और असंतुष्ट महसूस करती हैं और आप दोनों को लगता है कि यह सब बहुत जल्दी खत्म हो गया।
चरम आनंद में देर करने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:
सेक्स के दौरान बीच-बीच में थोड़ा रुक जाएं
अपना ध्यान सेक्स से हटाकर शरीर के दूसरे अंगों पर ले जाएं
सेक्स के अलावा किसी दूसरी चीज़ के बारे में सोचें
कुछ देर बाद अपना लिंग योनि से बाहर निकाल लें
अपने लिंग के निचले हिस्से को उंगलियों से ज़ोर से दबाएं

दूसरी बार चरम आनंद महसूस करना?

लड़के एक बार ऑर्गेज्म महसूस करने के बाद तुरंत दुबारा ऐसा नहीं कर सकते हैं लेकिन लड़कियां ऐसा कर सकती हैं - चरम आनंद महसूस करने के 10-15 सेकेंड बाद लड़की की टिठनी फिर से सामान्य स्थिति में आ जाती है।
साथ-साथ चलना
क्या आपको लगता है कि आप अपनी महिला साथी से पहले चरम आनंद महसूस कर लेते है? यह पूरी तरह सामान्य बात है। अधिकांश लड़के, लड़कियों की तुलना में जल्दी चरम आनंद महसूस कर लेते हैं। एक-दूसरे के साथ-साथ चलने के लिए नीचे कुछ युक्तियां सुझाई गई हैं:
सेक्स करने में जल्दबाज़ी न करें, और अपने साथी से पूछें कि उन्हें क्या पसंद है।
उन्हें सहज होने का अवसर दें तो आप देखेंगे कि उन्हें आपका छूना अच्छा लगने लगेगा भले ही वो न भी सहला रहीं हों। उन्हें जताएं कि आपके द्वारा उन्हें सहलाए जाने पर उत्तेजित होता देखकर आप को भी यौन उत्तेजना महसूस होती है।

अपनी भावनाओं को समझें

शुरू करने के बाद हो सकता है कि आपको महसूस हो कि वास्तव में आप यह नहीं करना चाहते हैं। इस भावना को अनदेखा न करें। आप कभी भी रुक सकते हैं, चाहे आपके साथी कुछ भी कहें। अपनी इच्छानुसार आगे बढ़ें।
आप जैसा करना चहते हैं स्पष्ट रूप से कहें। यदि आप मना करते हैं, और साथ ही चुंबन लेना और सहलाना जारी रखते हैं, तो आपके साथी यह नहीं बता पाएंगे कि आप चाहते क्या हैं
अपने साथी पर ध्यान दें
आप सेक्स केवल अपने लिए नहीं करते हैं। अपने साथी के साथ सेक्स करते हैं। इसलिए अपने साथी पर भी ध्यान दें। क्या इससे उन्हें आनंद मिल रहा है? उनसे पूछें कि कहीं वह परेशान या बेचैन तो नहीं हैं?
अपने साथी के साथ स्नेहपूर्ण बातें कर उन्हें सहज बनाएं। क्या आपके साथी को आपका उन्हें बिना कपड़ों में देखना असहज महसूस करवाता है? उनकी प्रशंसा करें। क्या आपको पता चल जाता है कि आपके साथी अब और आगे नहीं बढ़ना चाहते? उनकी भावनाओं का आदर करें। आप बिना संभोग किए भी यौन आनंद ले सकते हैं।
एक-दूसरे से बातें करें
हो सकता है पहली बार आपको पता न हो कि आपको क्या करना चाहिए। अपने साथी के हाव-भाव पर ध्यान दें। क्या आपके साथी सिसकारियां निकालते हैं? क्या वह आपके हाथ को किसी खास स्थान पर ले जाते हैं? ये सब इस बात के संकेत हैं कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। किंतु अक्सर ये संकेत उतने स्पष्ट नहीं होते।
इसलिए बातचीत के द्वारा एक-दूसरे की इच्छा जानने का प्रयास करें कि आप क्या करना चाहते हैं, और क्या नहीं। कई लोग इस बारे में बातें करने से भी उत्तेजना महसूस करते हैं।
क्या आप दोनों ने एक साथ ऑर्गेज्म महसूस किया था? यदि ऐसा हुआ था, तो आप भाग्यशाली हैं! प्रायः एक साथ ऑर्गेज्म महसूस करना इतना आसान नहीं होता है। जब आपको ऑर्गेज्म महसूस होता है तो अक्सर आप अपने बारे में सोच रहे होते हैं अपने साथी के बारे में नहीं।
इस बात पर बहुत अधिक ज़ोर न दें। यदि आप एक साथ ऑर्गेज्म महसूस कर लेते हैं तो अच्छी बात है, लेकिन अपने साथी के बाद ऐसा होना भी बहुत रोमांचक होता है। आप अपने साथी पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, और उन्हें� चरम आनंद महसूस करते हुए देखकर आनंद उठा सकते हैं।
सेक्स के बाद की यौन क्रिया
सेक्स करने के बाद एक-दूसरे के पास-पास लेटना, एक-दूसरे को बांहों में लेना, सहलाना और बातें करना अच्छा लगता है। खासकर कई लड़कियों को सेक्स के बाद की जाने वाली यौन क्रिया बहुत ज़रूरी लगती है।
नोटः अगर सेक्स से संबंधित आपकी भी कोई समस्या या सवाल है तो उसे आप हमें हिंदी या अंग्रेजी में मेल कर सकते हैं। ईमेलः info@hashmi.com